उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नि मेयर ने शानदार बजट पेश करने पर केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार, दी बधाई

बजट से गरीबों, युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को मिलेगा लाभ : अनिता मंमगाई

ऋषिकेश। नि महापौर अनिता मंमगाई ने देश की यशस्वी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2024_ 25 के लिए शानदार बजट पेश करने पर बधाई दी।

नि महापौर अनिता मंमगाई ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट पेश किया है, इसलिए यह बजट विकसित भारत का बजट है। इसमें गरीबों, युवाओं, किसानों एवं विशेष तौर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान बजट में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सबका साथ सबका विकास जैसा है, जोकि हमारी पार्टी का मूल मंत्र भी है। कहा कि आज जिस प्रकार का बजट पेश हुआ उसने मुख्य विपक्षी पार्टी को भी बजट की सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया है। इसके साथ यह बजट युवाओं की बेरोजगारी खत्म करने का माध्यम भी बनेगा। इसके लिए नि मेयर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देकर आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button