उत्तराखंडपर्यटनलेटेस्ट खबरें

डीएम ने कावड़ मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

25 जुलाई तक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश

ऋषिकेश। डीएम देहरादून आशीष चौहान ने ऋषिकेश में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेले में बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, स्वच्छता और अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

डीएम ने कावड़ मेले के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। साथ ही अधिकारियों को 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा डीएम ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर कैमरा बढ़ाने, चिता पुलिस बढ़ाने और मेला क्षेत्र में लाइट्स ठीक से दुरुस्त करने को कहा। मौके पर संबंधित विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button