बड़ी खबर : नए शिक्षा मंत्री बने प्रहलाद जोशी
प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ सीट से सांसद

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई की शाम प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंप दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने यह भी निर्देश दिया कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी प्रभार के रूप में दी जाए।
प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह फिलहाल केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा वह इंटरनेशनल सोलर अलायंस (International Solar Alliance) के अध्यक्ष भी हैं।
आंदोलन खत्म करने के साथ CJP ने सरकार को एक साफ संदेश भी दिया। CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अब जिस भी मंत्री के पास है, उन्हें छात्रों के मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी। अगर वादे पूरे नहीं हुए, तो युवा फिर जंतर-मंतर लौटेंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।




