नई दिल्लीबड़ी खबरराजनीतिलेटेस्ट खबरें

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम को सौंपा इस्तीफा

मुझे प्रजातंत्र पर पूरा भरोसा : धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली। NEET पेपर विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आई है।  प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी ज्‍यादा समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्र और युवा लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग रखी थी। सीजेपी के प्रतिनिधियों का स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहना था कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान बतौर शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे, जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी रहेगा। शनिवार को प्रधान ने इस्‍तीफा देते हुए कहा कि उन्‍हें प्रजातंत्र पर पूरा भरोसा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और समर्थकों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया। पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन की सफलता है और लगातार संघर्ष के कारण सरकार को झुकना पड़ा। अभिजीत दिपके ने कहा,‘हमने कर दिखाया, धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन हमने साबित कर दिया कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।’ उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि उन छात्रों और परिवारों को न्याय दिलाना है जो कथित अनियमितताओं से प्रभावित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button