भारी बारिश से उफान पर गंगा की सहायक नदियां, SDRF ने संभाला मोर्चा
नदी में फंसे लोगो और वाहनों का रेसक्यू

ऋषिकेश। पहाड़ो पर लगातार मूसलाधार बारिश के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर है, मुनिकीरेती क्षेत्र का खारा स्रोत बरसाती नदी अचानक उफान पर आ गया, इस दौरान कुछ व्यक्ति बरसाती नाले के समीप फंस गए, SDRF टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इधर, चंद्रभागा की सूखी नदी में पानी आने के कारण पार्किंग में खडे वाहन फंस गए, स्थानीय लोगो की मदद से वाहनों को बाहर निकाला गया। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए SDRF, जल पुलिस, आपदा राहत दल की टीम द्वारा लोगों को अलर्ट किया जा रहा है, साथ ही प्रशासन के द्वारा तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
जल पुलिस के वरिष्ठ गोताखोर विनोद सेमवाल ने कहा कि पहाड़ो में लगातार बारिश होने के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, गंगा की सहायक चंद्रभागा नदी में पानी आने के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, नदियों और घाटों के किनारे रहने वाले झुग्गी बस्ती, फड़, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से निवेदन व सूचित कर रहे हैं कि गंगा घाटों से दूरी बनाएं रखें, क्योंकि इस समय डूबने और बहने का ज्यादा खतरा हो जाता है, जो हमारी टीमें हैं, खासतौर पर जल पुलिस, SDRF, आपदा राहत दल निरंतर गंगा घाटों पर गस्त करते रहते हैं, पूरे क्षेत्र में भ्रमण करने वाले लोगो से गंगा से दूरी बनाने की अपील करते हैं।








