कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरिक्षण
अधिकारीयों को कार्य दुरुस्त करने के दिए निर्देश

ऋषिकेश। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं और संबंधित अधिकारीयों के साथ श्यामपुर, गौहरीमाफ़ी रायवाला अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरिक्षण किया।
इस दौरान मंत्री मदन कौशिक ने संबंधित अधिकारियों से आपदा ग्रसित क्षेत्रों के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारीयों को तत्काल प्रभाव से बंद रास्तों को सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बड़े पैमाने पर हुए नुकसान का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया। साथ ही अधिकारीयों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि वास्तव में एक बड़ी भारी बारिश होने के कारण कई क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। आज रायवाला गोहरीमाफी सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और अधिकारीयों के साथ स्थलीय निरिक्षण किया। सभी अधिकारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल आपदा के कारण बंद रास्तों को खोला जाए जहां थोड़ी आवश्यकता है तत्काल पूरी की जाए और जहां बड़ा कार्य होना है उसका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए।
इस मौके पर विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, पूर्व मेयर अनिता मंमगाई, मेयर शंभू पासवान, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।








