डॉ अग्रवाल ने जरूरतमंदो को बांटे आर्थिक सहायता के चेक
जरूरतमंदों के साथ मजबूती से खड़ी सरकार : अग्रवाल

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से लगभग आर्थिक सहायता की कुल धनराशि 415000 आठ चेक वितरित किए।
चेक प्राप्त करने वालों में गंभीर बीमारियों से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोग शामिल रहे। इनमें कुछ लाभार्थी कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बीच मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली सहायता उनके उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी पात्र लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर शत्येश्वरी देवी, शालू चौहान, कुशाल सिंह, राजपाल सिंह, तरुण भारती, दर्शनी देवी, नूतन तिवारी आदि उपस्थित रहे।








