उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

पीडब्ल्यूडी तिराहे पर बेकाबू ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल

मुनिकीरेती का पीडब्ल्यूडी तिराहा बना खूनी

ऋषिकेश। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में खारास्त्रोत पीडब्ल्यूडी तिराहे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पांच लोगों को रौंद दिया। इसके बाद बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खड़े ठेली और ट्रेंपो में जा टकराया।

घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गया। हादसे में एक महिला सहित चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पांच घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया। घायलों की पहचान जयप्रकाश पुत्र राम इकबाल निवासी लोकहरिया थाना बड़हरिया जिला बेतिया बिहार, रवि पुत्र धर्मपाल निवासी शीशम झाड़ी थाना मुनिकीरेती, राजपाल पुत्र प्रकाश पाल निवासी शीशम झाड़ी मुनिकीरेती, शिवानी पत्नि जोत सिंह भंडारी निवासी बड़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती और जोत सिंह भंडारी पुत्र महात्मा सिंह भंडारी निवासी ग्राम बादल थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

बता दें कि मुनिकीरेती क्षेत्र के PWD तिराहे पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजन PWD तिराहा खूनी बनता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button