सामुदायिक केंद्र में धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, नीतू बिष्ट को मिला क्वीन का खिताब
महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की दी प्रस्तुति
ऋषिकेश। सामुदायिक केंद्र गुमानीवाला में कल्याणी संस्था ने हरविंदर कौर कालरा की अध्यक्षता में तीज का कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समस्त महिलाओं ने सावन के गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया।
बुधवार को सामुदायिक केंद्र गुमानीवाला में महिलाओं ने तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। हरविंदर कौर कालरा की अध्यक्षता में महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसमें महिलाओं ने सावन के गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रकार के खेल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नीतू बिष्ट ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर सुनीता खंडूरी एवं हरविंदर कौर कालरा ने तीज क्वीन को ताज पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुनीता खंडूरी, रजनी धीमान, नीलम काला चमोली, उषा रौतेला, अंजू गर्ग, किरण श्रीवास्तव, सरस्वती, रंजना सेमवाल, संगीता पंत, सतेश्वरी चमोली, बीना चमोली, अनीता, शिवम मौजूद रहे।




