उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार, प्रशासन अलर्ट
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से कर रहा मुनादी
ऋषिकेश। पहाड़ों में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा उफान पर है। त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार करके बह रहा है। इसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।
रविवार को त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर गया। ऐसे में गंगा तटों पर जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों से गंगा से दूरी बनाए रखने की अपील की। वहीं, प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने तीर्थनगरी में गंगा के अन्य किनारों से सटी आबादी से मुनादी कर लोगों को गंगातटों पर सतर्क रहने को कहा। बताया जा रहा है कि शाम तक भी गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार करके बहता रहा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।




