उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

उत्तराखंड पेयजल निगम ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

मां भारती को नमन कर राष्ट्रगान का किया वंदन

ऋषिकेश। उत्तराखंड पेयजल निगम मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल की निर्माण शाखा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ अभियंता निकिता तोमर, अपर सहायक अभियंता सुबोध थपलियाल एवं अधिशासी अभियंता प्रवीण शाह ने सयुंक्त रूप से झंडा फहराया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता भूषण सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान निगम अधिकारीयों व कर्मियों ने मां भारती को नमन कर राष्ट्रीय गान का वंदन किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता प्रवीण शाह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजो के अत्याचार एवं गुलामी से आजाद हुआ था। इसमें कई महापुरुषों ने फिरंगियों से जंग करके अपना बलिदान दिया और देश को आजाद करवाया। इसलिए हमें उन महान पुरुषों को नमन कर उनके बलिदान को याद रखना है। उन्होंने कहा कि आज भारत को स्वतंत्र हुए 78 वर्ष पूर्ण हो चुके है, जोकि हम सभी देशवाशियों के लिए गौरव का विषय है। इस दौरान जल निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर कमली देवी, किशन दत्त, सुखीराम, नंदकिशोर भट्ट, रविंद्र सिंह, अरुण छेत्री, ज्ञान सिंह नेगी, शोभन सिंह नेगी, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button