भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
आजादी के लिए कई वीर सपूतों ने गवाई जान : राणा
ऋषिकेश। 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ऋषिकेश में जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समस्त कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय तथा वीर शहीदो की जय जय कार के नारे लगाए।
इस अवसर पर रविंद्र राणा ने कहा कि आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली है इसके लिए कई वीर सपूतों ने अपनी जान गवाई है । कितनी ही माताओ ने अपने पुत्रों को खोया है । उन वीरों के बलिदान को देश सदैव याद करता रहेगा और उनका सदैव ऋणी रहेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा, राजेंद्र तड़ीयाल, मनोज ध्यानी, दिनेश सती, बृजेश शर्मा, इंद्र कुमार गोडवानी, कार्यक्रम के संयोजक जयंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, पवन शर्मा, निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, रोमा सहगल, पूनम डोभाल, अनीता तिवारी, सुधा असवाल, रिंकी राणा आदि मौजूद रहे।




