ऋषिकेश। पहाड़ों में हो रही लगातार मूसलधार बारिश और अतिवृष्टि से कई गांव प्रभावित हुए हैं। इसमें लोगो के मकान, खेत और संपदा को गहरी क्षति पहुंची है। इस भारी वर्षा से मानव जीवन के साथ वन्य जीवन भी प्रभावित हुआ है।
बुधवार को लापता किशोर की तलाश के दौरान जल पुलिस ने बैराज जलाशय से एक भारी भरकम भालू का शव बरामद किया है। बता दें कि रक्षाबंधन के दिन गंगा तट से एक किशोर लापता हुआ था। जिसकी तलाश के लिए जल पुलिस की टीम बुधवार को गंगा तट पर सर्चिग कर रही थी। टीम के सदस्य दोपहर के वक्त बैराज जलाशय पहुंचे। वहां चैनल में एक भालू का भारी भरकम शव नजर आया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में वन विभाग को भी सूचित किया जा रहा है।




