उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

निवर्तमान मेयर ने लोगों की शिकायत पर सड़क का किया निरीक्षण

तत्काल मलबा भरवाकर सड़क को किया गड्ढा मुक्त

ऋषिकेश। निर्वतमान महापौर अनिता ममगाईं ने लोगों की शिकायत पर शिवाजी नगर का निरीक्षण किया। यहां पर बारिश के चलते सड़क पर एक गड्‌ढा हो गया था। जिसको लेकर लोग परेशान थे।

ऐसे में लगातार हो रही बारिश के चलते हालात और भी खराब हो रहे थे। जिसको लेकर निर्वतमान महापौर अनिता ममगाईं ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली से मलबा भरवाया। निर्वतमान महापौर ने अधिकारियों को कहा कि बरसात समाप्त होते ही पूरी सड़क का डामरीकरण करें। जल संस्थान द्वारा यहां पर पेयजल लाइन काफी समय पहले डाली गई थी। इसलिए यहां पर सड़क खोदी गई थी, लेकिन अभी तक ऐसे ही छोड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत बारिश के चलते जितनी भी सड़कें टूटी हैं उनको तत्काल भरा जाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क शिवाजीनगर, मीरानगर, बापू ग्राम, 20 बीघा, शिवाजी नगर को जोड़ती है। अब यहां सीवर लाइन भी डाली जाएगी। इस मौके पर ममता नेगी, हेमलता चौहान, संदीप रतूड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button