उत्तराखंडक्राइमलेटेस्ट खबरें

किशोरी से दुष्कर्म करने वाला साधु गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश। पुलिस ने थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक साधु बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना लक्ष्मण झूला पुलिस के मुताबिक बाल कल्याण समिति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साधु वेषधारी रजनीश गिरि नाम का बाबा 14 वर्षीय बालक का तीन वर्षों से यौन शोषण कर रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने साधु बाबा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि नाबालिक से यौन शोषण मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंहने आरोपित बाबा की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक की टीम गठित कर अति शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित बाबा बाघ खाला टैक्सी यूनियन स्वर्गाश्रम के पास से गिरफ्तार किया। हालांकि बाबा का एक साथी ब्रिजपाल फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है। आरोपित बाबा की पहचान रजनीश गिरि पुत्र कपिल मुनि, निवासी-म.न.183, राम की पाठशाला, कनखल, हरिद्वार के रूप में की गई है।

तीन वर्षों से किशोरी के साथ कर रहे थे यौन शोषण 

पीड़िता किशोरी ने बताया कि विश्वनाथ गिरी आश्रम नीलकंठ लक्ष्मणझूला के रजनीश गिरि व एक उनका अन्य साथी ब्रिजपाल विगत तीन वर्षों से उसके साथ गलत कार्य कर रहे थे। परेशान होकर किशोरी ने बाल कल्याण समिति में शिकायत की। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने आरोपित साधु बाबा समिति एक अन्य के खिलाफ थाना लक्ष्मण झूला में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button