उत्तराखंडराजनीतिलेटेस्ट खबरें

मन की बात कार्यक्रम सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने वाली कड़ी : रविंद्र राणा

15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का किया आवाहन

ऋषिकेश। पीएम के मन की बात कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल बूथ संख्या 85 में भाजपा संगठन जिला ऋषिकेश के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राणा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने वाली कड़ी है एवं नई प्रातभाओ से रूबरू होने का माध्यम भी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में ममता ममगाई, शक्ति केंद्र संयोजक शशि सेमेल्टी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शाह, जिला महामंत्री अनीता प्रधान, मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, मंडल महामंत्री पूनम, मनोरमा, विजय जुगरान, विकास तेवतिया, दिनेश रावत, पुनीता भंडारी, पूनम रावत, पिंकी धस्माना, रिंकी राणा, भावना किशोर गोड, विवेक चतुर्वेदी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button