उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

राइका में संकुल स्तरीय क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

बापू ग्राम जूनियर हाई स्कूल ने सबसे अधिक मेडल किए हासिल

ऋषिकेश। राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में संकुल स्तरीय क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य आयोजक संकुल समन्वयक केंद्र बापूग्राम के समन्वयक अश्वनी भट्ट के मार्गदर्शन में समस्त कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को  सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में अमर ज्योति जूनियर हाई स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीबी वाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनसा देवी, राजश्री चिल्ड्रन एकेडमीरूसाफर्म गुमानीवाला, बाईपास, नवचेतना विद्यालय नीम करोली बाबा गुमानीवाला, पब्लिक स्कूल के विभिन्न खेलकूद में प्रतिभाग करने के लिए सभी प्रतिभाग ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 35 इवेंट्स में बापू ग्राम जूनियर हाई स्कूल के छात्राओं ने सबसे अधिक मेडल प्राप्त किए। इस मौके पर संकुल समन्वयक तथा जिलामहामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ अश्वनी कुमार भट्ट, सतीश कपूरूवान, प्रदीप शर्मा, शीतल शर्मा, अनुराधा, गंभीर सिंह तड़ियाल, पंकज कोटियाल, सुशील कुमार काला, बबीता बडोनी, नरेश अमोला, मनमोहन सिंह रावत, संध्या सेमवाल, शकुंतला शर्मा, राष्ट्रीय खो खो कोच नागेश राजपूत, एनएसएस नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, हॉकी कोच ओम प्रकाश गुप्ता, सौरभ, मीनाक्षी सहित प्राथमिक विद्यालयों के छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button