उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंसम्मान

अक्षत गोयल डॉक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित

हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति ने दिया प्रमाण पत्र

ऋषिकेश। शहर के नामित व्यापारी अक्षत गोयल को रोजगार सृजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि मिली है।

बता दें कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुकरात सामाजिक अनुसंधान विश्वविद्यालय की ओर से ऋषिकेश के प्रतिष्ठित होटल व्यापारी को डॉक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इसका प्रमाण पत्र सेवा निर्मित न्यायमूर्ति हाई कोर्ट के राजेश टंडन ने अपने हाथों से दिया है। प्रतिष्ठित व्यापारी अक्षत गोयल ने बताया कि वर्तमान समय में रोजगार सृजन के लिए युवाओं की अहम भूमिका हैं। उन्होंने रोजगार सृजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए है। इसको लेकर उन्हें डॉक्ट्रेट की मानक उपाधि दी गई है। बताया कि यह उपाधि उन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। जो रोजगार सृजन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का सपना रखते हैं। अक्षत गोयल ने कहा कि वह रोजगार सृजन के क्षेत्र में आगे भी बेहतर कार्य करने की कोशिश करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button