Blog

नपा ने प्लास्टिक की एवज में बांटे कपड़े के थैले

विक्रेताओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के बारहवें दिन स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम के तहत निकाय क्षेत्र के दुकानदारों, रेहड़ी, फड़ विक्रेताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने हेतु वैकल्पिक सामग्री वितरित की।

प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के बारहवें दिन सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्थानीय दुकानदारों, जानकी झूला, रामझूला, 14 बीघा और ढालवाला के रेहड़ी, फड़ विक्रेताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने हेतु विकल्प सामग्री कपड़े के थैले, कागज के गिलास, लकड़ी के चम्मच आदि वितरित किए गए। इस दौरान सफाई निरीक्षक ने सभी को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, स्वयं सहायता समूह सदस्य रीना उनियाल, योगेश उनियाल, स्वच्छ सर्वेक्षण सदस्य 2024 प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, जानकी झूला रेहड़ी यूनियन के सचिव जितेंद्र यादव, रामझूला रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष भगवानदास आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button