उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

पीएम के मन की बात कार्यक्रम का 114वां एपिसोड सुना

मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायक : रविंद्र राणा

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 114वें एपिसोड को सांगठनिक जिला ऋषिकेश के प्रत्येक बूथ पर सुना गया। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

इसी श्रृंखला में श्यामपुर मंडल के बूथ संख्या 138 में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम पूरे देश को एक सूत्र में बांधने एवं हमारे ज्ञान को बढ़ाने वाला है। इस कार्यक्रम के द्वारा अलग विभिन्न राज्य में अलग-अलग व्यक्ति किस प्रकार के महान कार्य कर रहे है इसकी जानकारी के साथ हमे प्रेरणा भी मिलती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने एवं सदस्यता अभियान में पूरा बढ़-चढ़कर कर भाग लेने के लिए आवाहन किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं बूथ में निवास करने वाले स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button