राइका में छात्रों ने विज्ञान मॉडल का किया प्रदर्शन
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार छात्र चयनित
ऋषिकेश। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत छात्र वैज्ञानिकों द्वारा मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु चार मॉडल को चयनित किया गया।
इन चार मॉडल्स में तीन मॉडल विज्ञान तथा एक मॉडल गणित विषय को लेकर है। विज्ञान मे रोशन यादव कक्षा 12बी, देव कक्षा 11सी, अनिकेत सकलानी कक्षा 12डी तथा गणित में दीपेश सजवान कक्षा 9सी को चुना गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि बच्चों के अंदर एक अनोखी प्रतिभा छिपी है, ज़ब भी उन्हें अवसर मिलता है तो वह उसका सदुपयोग करते हैं। इसी तरह विज्ञान महोत्सव भी छात्रों के अंदर की प्रतिभा को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम है। इस मौके पर निर्णायक के रूप में प्रवक्ता भौतिकी नरेंद्र सिंह रावत, प्रवक्ता रसायन ज्योति किरण लोहनी, सहायक अध्यापक विज्ञान बद्री प्रसाद सती, सहायक अध्यापक गणित सुशील सैनी, सहायक अध्यापक गणित दिवाकर नैथानी, सीडी डंगवाल, मोनिका रौतेला, सरोज लोचन, रेखा पवार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, नीरजा करनवाल, अनूप वशिष्ठ, ऋषिराम उनियाल आदि मौजूद रहे।




