पूर्व पार्षद ने अवैध निर्माणों को लेकर एमडीडीए व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल

ऋषिकेश। वीरभद्र मार्ग गली नंबर 4 में अवैध निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतों पर कार्यवाही करने को लेकर नगर निगम पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि वीरभद्र मार्ग गली नंबर 4 में 8 से 10 फुट की चौड़ी सड़क पर एमडीडीए के मानकों का उल्लंघन कर अन्य अवैध निर्माणधीन बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। इस जगह पर व्यवसायियों द्वारा प्रशासन को ठेंगा दिखाकर व्यवसायिक होटल का अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की है। लेकिन विभाग रसूखदारो आगे नतमस्तक रहा है। ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम ने बताया कि वीरभद्र मार्ग गली नंबर 4 में लगातार एमडीडीए के नियमों को ताकत पर रखकर होटल स्वामियों द्वारा अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। संबंधित विभाग से शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। इससे स्पष्ट है कि विभाग के आला अधिकारीयों की मिली भगत से बहुमंजिला अवैध निर्माण किया जा रहे हैं। जिसके चलते विभाग चुप्पी साधे हुए है। शिवकुमार गौतम ने बताया कि ऐसे अवैध निर्माण करने वाले होटल स्वामियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। जिससे स्थानीय जनता में विभाग व अधिकारियों के लिए प्रतिकूल छवि बनी रहे।




