उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री ने बस हादसे के घायलों का जाना हाल, परिजनों को दिया आश्वासन

चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने की अपील

ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सल्ट मार्चुला में हुए भीषण बस हादसे के घायलों के स्वास्थ्य का जायजा लेने एम्स ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंभीर रूप से घायल मरीजों का हाल जाना। साथ ही घायलों के परिजनों से मुलाकात कर साथ खडे रहने का आश्वाशन दिया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एम्स की डायरेक्टर मीनू सिंह से सभी के उचित इलाज की व्यवस्था बनाए रखने को कहा एवं चिकित्सकों से सभी दुर्घटनाग्रस्त लोगों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली होने के कारण हरीश रावत ने मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन राधा रतूड़ी से फोन पर वार्ता कर निर्देशित किया कि शासन–प्रशासन एक प्रोटोकॉल अधिकारी शीघ्र नियुक्त करें, ताकि किसी भी मरीज व उनके तीमारदारों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, एम्स पीआरओ संदीप कुमार, शैलेन्द्र बिष्ट, मधु जोशी, अशोक शर्मा, बैसाख पायल, रविन्द्र भारद्वाज, श्याम सिंह चौहान, ऋषि सिंघल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह, राधा रमोला, विनोद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button