उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नि. मेयर को छठ पूजा के लिए किया आमंत्रित

सनातन धर्म का खूबसूरत हिस्सा छठ पर्व : मंमगाई

ऋषिकेश। छठ पूजा समिति वीरपुर खुर्द ने निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं को छठ पूजा में आमंत्रित किया। सोमवार को छठ पूजा समिति से जुड़े लोगों ने निवर्तमान महापौर के कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्हें छठ पूजा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीरपुर खुर्द स्थित घाट पर धूमधाम से छठ पर्व मनाया जाएगा। आज से छठ पूजा नहाय खाय के साथ पूजा के साथ विधि विधान से छठ पर्व शुरू हो गया है। ऐसे में पूर्वांचल समाज, बिहार व अन्य लगते हुए क्षेत्रों से लोगो ने छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। तीन दिन तक चलने वाले इस पर्व में हजारों लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर नि. महापौर अनिता ममगाईं ने सबको बधाई देते हुए कहा कि छठी माईं सबको अपना आशीर्वाद दे। सभी को स्वस्थ, सुखी और संपन्न रखे। उन्होंने कहा कि यह काफी कठिन उपवास है, लेकिन लोग बड़े उल्लास, आस्था भाव से इसको मनाते हैं। हिन्दू सनातन धर्म का यह एक खुबसूरत हिस्सा है। कहा कि दीपावली के छटवें दिन छठ पूजा का श्री गणेश होता है। वीरपुर खुर्द स्थित छठ पूजा घाट का निर्माण होना है। जब मैं पद पर थी उस समय घाट निर्माण की घोषणा की गयी थी। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से उस समय निर्माण नहीं हो पाया था, लेकिन वहां पर जल्द होगा घाट का निर्माण छठ पूजा माई के आशीर्वाद से अच्छा होगा। मैं पुनः छठ पर्व की पूजा समिति को बधाई देती हूँ। समिति में रामाशीष राजभर, अध्यक्ष, दीपक कश्यप, प्रमुख सलाहकार, दीपचंद, कोषाध्यक्ष, राजेश राजभर, रारजेश शानी, संजय, स्सुरेश शर्मा,महासचिव, बाल गोविन्द, लव काम्बोज, दीपक गुप्ता, संरक्षक महामंत्री छठपूजा समिति वीरभद्र मंडल के लोग शामिल हैं। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह [मंडल अध्यक्ष, वीरभद्र मंडल भाजपा] गौरव कैंथोला, [मंडल महामंत्री भाजपा]राजीव गुप्ता [बरिष्ठ कार्यकर्त्ता भाजपा] व अन्य लोग मौजदू रहे।

Related Articles

Back to top button