उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

सीमेंट से भरे ट्रक ने खड़ी गाड़ियों में मारी टक्कर, हादसे में यूकेडी नेता समेत तीन की मौत

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे उक्रांद नेता त्रिवेंद्र पवार

ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित नटराज चौक के पास भीषण सडक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूकेडी के नेता त्रिवेंद्र सिंह पवार सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग घायल हुए है। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एम्स रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। बताया जा रहा है रविवार की देर रात नटराज चौक पर बने बैंकेट हॉल में पूर्व राज्य मंत्री के बेटे का शादी समारोह था, जिसमें सैकड़ो लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। तभी देहरादून मार्ग से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने वेडिंग पॉइंट के बाहर खड़े वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगो की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button