उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

निवर्तमान मेयर ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

डॉ अंबेडकर समाज के लिए मार्गदर्शक : मंमगाई

ऋषिकेश। भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर निवर्तमान महापौर अनिता मंमगाई ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने कहा कि 06 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को महानिर्वाण दिवस के तौर पर बनाया जाता है। बाबा साहेब अंबेडकर का निधन 06 दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में हुआ था। महापरिनिर्वाण दिवस पर अम्बेडकर नगर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के तीन मूल मन्त्रों में से दो “शिक्षित रहो, संगठित रहो” का सन्देश समाज के लिए आज भी महत्वूर्ण है। आज देश में लोग उसको फोलो कर रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा एक रहोगे तो सेफ रहोगे। यह हमारे महापुरुष हैं, जिनका सन्देश समाज के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। इसलिए हमें एक जुट होकर अपने समाज, सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए काम करना चाहिए। नि मेयर ने कहा कि उस समय समाज ने धर्म परिवर्तन नहीं किया और अपने समाज, धर्म को बचाए रखा। मैं ऐसे महापुरुष को नमन करती हूँ। इस मौके पर अक्षय खेरवाल, नरेश खैरवाल, बृजेश चंद शर्मा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, विजय बडोनी, राजेश गौतम, रोमा सहगल, सुलेखा बाल्मीकि, रमेश अरोड़ा, राकेश भंडारी, मनीष बनवाल, अजय कालरा, अजय मंडल, अमित कुमार, रमेश भट्ट, दीपक मंडल, परीक्षित मेहरा, अक्षय खेरवाल, जॉनी लांबा, मोनू कुमार, मुकेश खेरवाल, महेंद्र, अजय बागड़ी, सन्नी, जितेंद्र कुमार, राकेश खेरवाल, अमित कुमार, सुलेखा किशोर, तीरथ बिरला आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button