निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण ने दाखिल किया नामांकन
जनता की कसौटी पर खरा उतरने का किया वादा
ऋषिकेश। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सर्वप्रथम निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण ने अपने पति हिमांशु बिजल्वाण के साथ मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने सदस्य दल के साथ नरेंद्र नगर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण तरह नामांकन दाखिल किया। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण के साथ दो प्रस्तावक के रूप में मुनि की रेती ढालवाला के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल और सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।नामांकन पत्र भरने के बाद मीडिया से मुखातिब होकर नीलम बिजल्वाण ने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। मुनिकीरेती ढालवाला की जनता ईमानदार कर्मठ निष्ठावान निडर जन प्रतिनिधि चाहती है। इसलिए आज मैंने देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से नामांकन दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर मुनिकीरेती ढालवाला अपने परिवार के हर नागरिक के हक की लड़ाई को जीतेंगे और एक नया इतिहास लिखेंगे। नीलम बिजल्वाण ने कहा मै विश्वास दिलाती हूं कि मेरा यह नामांकन ही बदलाव की नींव है और मैं हर कदम पर क्षेत्रीय जनता के साथ सुख दुख की घड़ी में हमेशा खड़ी रहूंगी।




