उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू

27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होंगे नामांकन

ऋषिकेश। नगर निगम मेयर व पार्षद पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक जारी रहेगी। तहसील ऋषिकेश में पार्षद व मेयर पद के लिए कुल चार कक्ष बनाए गए हैं। जिसकी निगरानी के लिए तीसरी आंख से नजर रखी जा रही है। वहीं, प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। प्रत्याशियों के लिए नामांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक रखा गया है। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील परिसर के बाहर व अंदर बेरिकेडिंग की गई है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर केके मिश्रा ने बताया कि चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पहले दिन में मेयर पद के लिए 06 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए हैं। वहीं, 40 वार्डों में पार्षद पद के लिए लगभग 175 नामांकन पत्र लिए गए हैं। इसके साथ ऋषिकेश निकाय क्षेत्र को 03 जोन और 09 सेक्टरों में बांटा गया है। नामांकन स्थल पर आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन किए जाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

Related Articles

Back to top button