उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें
भाजपा ने नगर पालिका व नगर पंचायत के उम्मीदवारों की जारी की सूची, देखें लिस्ट
मुनिकीरेती से बीना जोशी व डोईवाला से नरेंद्र सिंह नेगी को बनाया प्रत्याशी
देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी घोषणा के मामले में बढ़त हासील कर ली है। भाजपा संगठन की ओर से शुक्रवार की रात उत्तराखंड के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र से बीना जोशी को टिकट दिया गया है। डोईवाला पालिकाध्यक्ष सीट से नरेंद्र सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है।




सभी 39 पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। शनिवार तक नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशियों की भी सूची जारी होने की उम्मीद है।




