उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें
निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजलवाण ने लोगो से साधा संपर्क
योजनाओं और विजन से कराया अवगत
ऋषिकेश। मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार नीलम बिजलवाण ने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 01 और 02 में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपनी योजनाओं और विजन से अवगत कराया।
निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजलवाण ने कहा कि उनका उद्देश्य मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र को एक मॉडल नगर पालिका बनाना है, जिसमें हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें। इस बीच नीलम बिजलवाण ने आश्रमों और मंदिरों में भी जाकर संतों और श्रद्धालुओं से आशीवीद लिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की। मौके पर पूर्व अध्यक्ष शिवमूरती कंडवाल, भारी तादाद में कार्यकती व समर्थक मौजूद रहे ।




