उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

ऋषिकेश से प्रयागराज महाकुंभ के लिए बस सेवा शुरू

एक यात्री का किराया 1090 रुपय निर्धारित

ऋषिकेश। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए ऋषिकेश परिवहन निगम ने आज से बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस आज से फरवरी माह तक प्रतिदिन संचालित की जायेगी। बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने भी पूरी तैयारी कर ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए हवाई, रेल व सड़क यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऋषिकेश परिवहन डिपो ने भी आज से बस सेवा शुरू कर दी है। ऋषिकेश से प्रयागराज की 49 सीटर की यह बस आज से प्रतिदिन 10 बजे आईएसबीटी से संचालित की जायेगी। जिससे महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इस बस में एक यात्री का किराया 1090 रुपय निर्धारित किया गया है। उत्तराखंड परिवहन सहायक महाप्रबंधक ने बताया प्रयागराज के लिए आज से बस सेवा शुरू की गई है जो प्रतिदिन ऋषिकेश से प्रयागराज के लिए सुबह 10 बजे रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button