संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
एसपी देहात ने किया घटनास्थल का मुआयना
ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश के अंतर्गत लेबर कॉलोनी के पास जंगल में पुलिस ने एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है। आसपास लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है। सूचना मिलते ही एसपी देहात जया बलूनी ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि महिला की पहचान 54 वर्षीय आशा देवी निवासी री श्यामपुर के रूप में हुई है। बताया कि महिला 22 दिसंबर को देहरादून रोड स्थित एक अस्पताल में अपनी गर्भवती बेटी से मिलने गई थी। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। 25 दिसंबर को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला की गुमशुद की दर्ज की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




