उत्तराखंड में निकाय चुनाव का मत प्रतिशत घोषित
देहरादून में 55.95 व ऋषिकेश में 65.77 फीसदी मतदान
देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में मत प्रतिशत की घोषणा कर दी है। इसमें 13 जिलों का वोटिंग प्रतिशत इस प्रकार से है।
1. नगर निगम देहरादून – 55.95 प्रतिशत
2. नगर निगम ऋषिकेश – 65.77 प्रतिशत
3. नगर पालिका परिषद विकासनगर – 69.76 प्रतिशत
4. नगर पालिका परिषद डोईवाला – 67.47 प्रतिशत
5. नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर – 73.21 प्रतिशत
6. नगर पालिका परिषद मसूरी : 66.65 प्रतिशत
7. नगर पंचायत सेलाकुई – 70.29 प्रतिशत
अन्य जिलों के मत प्रतिशत की सूची 




बता दें कि पूरे प्रदेश में प्रशासन की कढ़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव का संपन्न किया गया है। मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने मत पेटीयां करके स्ट्रांग रूम में जमा कर दी हैं। 25 जनवरी को सुबह 08 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जिसके बाद शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।




