उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

श्रीराम तपस्थली आश्रम पहुंचे सोनू निगम, संतो का लिया आशीर्वाद

आध्यात्मिक शांति के लिए की मौन साधना

ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने श्रीराम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी पहुंचकर वैष्णव मंडल के संतो से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक शांति के लिए आनंद घाट पर बैठकर मौन साधना की।

श्रीराम तपस्थली आश्रम के महंत एवं विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष दयाराम दास महाराज ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने श्रीराम तपस्थली आश्रम में वैष्णव मंडल के संतो से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम की राम गुफा, सनकादिक गुफा एवं हनुमान शिला के दर्शन भी किए। इसके पश्चात सोनू निगम ने आध्यात्मिक शांति के लिए श्रीराम तपस्थली आश्रम के आनंद घाट पर बैठकर मां गंगा की पूजा करके मौन साधना की। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने बताया आज मेरा जीवन धन्य हो गया मुझे मां गंगा ने बुलाया और मेरे पूर्व जन्म के संस्कार थे। जो मुझे श्रीराम तपस्थली आश्रम में पहुंचकर संतो के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महावीर दास, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने सोनू निगम को पुष्पहार उत्तरीय, तुलसी की माला, गोमुख का पवित्र जल भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button