उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

महापौर ने मरीन ड्राइव से मलबा हटाने के दिए निर्देश

सफाई व्यवस्था में ना बरती जाए लापरवाही : पासवान

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर शंभू पासवान ने मरीन ड्राइव का स्थलीय निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीन ड्राइव पर लंबे समय से आए मलबे को हटाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

नगर निगम महापौर शंभू पासवान ने निरीक्षण करते हुए कहा की मरीन ड्राइव पर पथ प्रकाश और साफ सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियों को बिल्कुल भी लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने मलबे को हटाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं निगम अधिकारियों से वार्ता कर मलबे को हटाने के निर्देश दिए है। इस मौके पर शिवकुमार गौतम,देवदत्त शर्मा, दीपक बिष्ट, ललित जिंदल , दिनेश सती, सुजीत यादव सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button