भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोर कमेटी की बैठक ली
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्रियों के साथ कोर कमेटी की बैठक की। इस कमेटी में कुल 20 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है वहां पर भाजपा सीट नहीं निकल पाई थी उन बूथों पर रणनीति बनानी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में कोर कमेटी वाले लोगों को प्रवास पर भेजा जाएगा। यह कार्यक्रम दो से तीन महीने तक चलेगा और चुनाव तक कैसे पार्टी की नीतियों को जन तक पहुंचना है और बूथ स्तर पर कैसे काम करना है। विधानसभा प्रवास पर तमाम जो कोर कमेटी के सदस्य हैं, उनको भेजा जाएगा उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीट हैं।ऐसे में हमारी जो कोर कमेटी के लोग हैं उनका कहां किस विधानसभा में प्रभाव है ऐसे में उन लोगों को प्रवास पर उन्हीं विधानसभा सीटों पर भेजा जाएगा। जहां पर सामान व स्थापित करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सीट जीत हासिल कर सके इसके साथ अपना बूथ कैसे मजबूत करना है इस पर भी आज विशेष गहन मंथन किया गया।




