उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
तीर्थंनगरी में 01 अप्रैल से शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर होंगे बंद
कैबिनेट मंत्री ने डिपार्टमेंटल स्टोर को लेकर दी जानकारी
ऋषिकेश। धर्मनगरी ऋषिकेश में नशे के बढ़ते चलन को लेकर बड़ा निर्णय सामने आया है। मंत्री अग्रवाल ने पत्रकारों से मुख़ातिब होकर बताया कि उन्होंने धार्मिक स्थलों की अस्मिता को बरकरार रखने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष ऋषिकेश में खोले गए डिपार्टमेंटल स्टोर बंद करने की बात रखी थी। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 01 अप्रैल से तीर्थंनगरी में डिपार्टमेंटल स्टोर बंद करने का निर्णय लिया है। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि 31 मार्च के बाद ऋषिकेश में किसी भी डिपार्टमेंटल स्टोर पर शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी।




