उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 28 नवंबर को उत्तराखंड दौरा

राज्य सरकार ने सुरक्षा पुख्ता व्यवस्था के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 नवंबर को दौरा करेंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा के मद्देनजर, राज्य सरकार ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयुक्त गढ़वाल मंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, एडीजी ए.पी. अंशुमान, आईजी के. एस. नगन्याल, सचिव पंकज कुमार पांडेय, दीपेंद्र चौधरी, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और अपर सचिव सोनिका भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button