उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

गंगा के तेज बहाव में आकर डूबा युवक, सर्च अभियान जारी

वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया था युवक

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश से ऋषिकेश घूमने आया एक युवक लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा में स्नान करते वक्त पानी की तेज बहाव में आकर डूब गया। सूचना पाकर एसडीआरएफ ने जल पुलिस की मदद से पानी में लापता युवक की तलाश में जुटी। हालांकि देर शाम तक रेस्क्यू टीम को सफलता नहीं मिली।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार वीकेंड पर थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र अंतर्गत हनुमान घाट पर नहाते समय एक युवक पानी के तेज बहाव में आकर बह गया। आसपास के लोग जब तक उसे बचाने प्रयास करते वह गहरे पानी में ओझल हो गया। युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राफ्ट और आपदा उपकरण की मदद से गंगा में तलाशी अभियान शुरू किया। बताया कि पानी में लापता युवक की तलाश में लक्ष्मणझूला से लेकर बैराज तक गंगा को खंगाला, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ निरीक्षक ने पानी में लापता युवक की पहचान अर्जुन (25) पुत्र जमन सिंह निवासी रघुपुरा, जिला गौतम बुधनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में कराई है। बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, पूर्व में डूबे लोगों की तलाश में एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन ऋषिकेश से भीमगौडा हरिद्वार तक जारी रहा।

Related Articles

Back to top button