भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डॉक्टरों की नियुक्ति पर क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
लोगों को नहीं करना पड़ेगा दिक्कतों का सामना : पंवार
ऋषिकेश। राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में चार नए चिकित्सकों के आने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया है।
मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित पंवार ने बताया कि पिछले 02 साल से ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय में नेत्र सर्जन न होने से लोगों को निजी चिकित्सालय का रूख करना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ का संकट बना रहता था। उन्होंने कहा कि 02 साल के बाद नेत्र सर्जन की तैनाती होने से तीर्थ नगरी सहित आसपास के क्षेत्र की जनता को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में एनेस्थेटिस्ट, महिला रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती होने से मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही 01 गायनोलॉजिस्ट, 01 सर्जन और 01 फिजिशियन के पद पर भी चिकित्सकों की तैनाती होने वाली है। उन्होंने कहा कि राजकीय उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी के लिए क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया था। उन्होंने क्षेत्र विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार प्रकट किया है।
इस मौके पर ने वर्तमान पार्षद शिवकुमार गौतम, संजीव पाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, डायरेक्टर वन विकास निगम देवदत्त शर्मा, राजपाल ठाकुर, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।




