पूर्व सीएम व नि.महापौर के नेतृत्व निकली शानदार तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा आजादी का अमृत महोत्सव : अनिता मंमगाई
ऋषिकेश। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं में निवर्तमान महापौर अनिता मंमगाई के नेतृत्व नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बुधवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि नि. महापौर अनिता ममगाईं शामिल रही। तिरंगा यात्रा चंद्रभागा पुल से शुरू होकर दून तिराहा, त्रिवेणी घाट चौराहा, रेलवे रोड होते हुए अम्बेडकर चौक पर समापन हुई। इस दौरान लोगों ने रास्ते में तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर रावत ने कहा कि हमारा देश 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज देश को एक रहने की सख्त जरुरत है। आज सारा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। आमजन का सरकार पर विश्वास है। ऐसे में हमें भी भारत माता के प्रति अपनी वचनबद्धता और प्रतिबद्धता दिखानी होगी। इस शानदार आयोजन के लिए में समिति को धन्यवाद कहता हूं। इस अवसर पर नि.महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही हर-घर तिरंगा यात्रा आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है। आज हम इसके भागीदार हैं, यह स्वर्णिम पल पाने के लिए हम अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर इस वर्ष हर घर तिरंगा का संकल्प लिया है। इसके लिए आम जन का हृदय से अभिनंदन करती हूँ कि सभी इस अभियान के सहभागी बन रहे हैं। नगर में निकली तिरंगा यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। साथ ही भारत माता की जय और देश भक्ति के गानों के बीच माहौल पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति से लबालब रहा। इस अवसर पर समिति के सुभाष जाटव, मानू कुमार, सुभाष थटेरा, शेला राजभर, नरेश खेरवाल, सोनू कुमार, आशु कुमार, अक्षय खैरवाल, दिन दयाल, लाल बाबू, अभिषेक, मोनू, मनीष एवं सैकड़ों आमजन मौजूद रहे।




