सुप्रीम कोर्ट में मंगलसूत्र उतारने वाले मामलें पर CJI ने दी प्रतिक्रिया
महिला की तकलीफ सुनना हमारी जिम्मेदारी : CJI

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को कुछ ऐसा हुआ था, जिसने सभी को दंग कर दिया था. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुआई वाली पीठ के सामने एक महिला ने अपना मंगलसूत्र निकाल दिया था और अपने मामले की सुनवाई के लिए गुहार लगाने लगी।
दरअसल, सोमवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई की अगुवाई वाली पीठ के सामने एत महिला ने अपना मंगलसूत्र निकालते हुए दावा किया कि वह हैदराबाद से आई है और उसके केस को सुना जाना चाहिए। इस पर सीजेआई की ओर से कहा गया था कि अगले सोमवार को आपका मामला सुना जाएगा। यह मामला एक स्पेशल बेंच को सुनना है। आप ऐसा कीजिए मत आइएगा।
इस पूरे मामले पर मंगलवार को सीजेआई सूर्यकांत की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला अपना दर्द और तकलीफ बताती है, तो उसकी बात सुनना हमारी जिम्मेदारी है। अगर कोई अपनी शिकायतें लेकर कोर्ट आता है, तो निश्चित रूप से उनकी बात सुनी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोर्ट तो कोर्ट है, ऐसे में हम हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं, मैंने कल भी यही बात कही थी हमारे सभी संवैधानिक संस्थानों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. किसी को भी अपने आचरण से मिले मौक़े का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।




