
ऋषिकेश 23 जनवरी। होटल लक्ष्य पैलेस में उत्तराखंड डिजिटल मीडिया क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्लब की नई कार्यकारिणी गठित की गई।
मंगलवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित लक्ष्य पैलेस में आयोजित उत्तराखंड डिजिटल मीडिया क्लब की बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दुर्गेश मिश्रा, महामंत्री पद पर विपिन नागी, उपाध्यक्ष पद पर मयंक ध्यानी, कोषाध्यक्ष पद पर शिवम सक्सेना एवं शिवानी चंद को प्रचार मंत्री बनाया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने जनहित से जुड़े मुद्दों को सत्यता से उजागर करने का निर्णय लिया। इसके साथ क्लब के सदस्यों ने एक जुट होकर निष्पक्ष कार्य करने का आवाहन किया। साथ ही क्लब की ओर से विषम परिस्थितियों में सदस्यों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। क्लब के अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन दुर्गम क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को प्रकाशित करने के लिए किया गया है। बताया कि क्लब की ओर से किसी प्रकार की दुष्प्रभाव पत्रकारिता नहीं की जाएगी। इस क्लब में कर्तव्यता, निष्ठा, सत्यता एवं निर्भीक पत्रकारिता की जाएगी एवं जनहित के लिए कार्य किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड डिजिटल मीडिया क्लब के अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, महामंत्री विपिन नागी, उपाध्यक्ष मयंक ध्यानी, कोषाध्यक्ष शिवम सक्सेना, प्रचार मंत्री शिवानी चंद, महावीर सिंह, पुष्कर सिंह, एसके विरमानी, शिवराज पोसवाल, अनुसूईया शर्मा, सुनीता मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता एवं अनिकेत सिंह मौजूद रहे।




