उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
सीएम धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर गृह मंत्री का किया स्वागत
एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे अमित शाह
देहरादून। एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह को पुष्पगुछ देकर स्वागत किया। इसके पश्चात अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने भारतीय लोक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद स्थापित किया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह शाम 4 बजे दिल्ली के लिए वापस रवाना हुए। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल और जांच एजेंसीयां अलर्ट मोर्ड पर रही। साथ ही यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाएं मुस्तैद की गई।




