उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुख्यमंत्री ने भीमताल सड़क हादसे के घायलों का जाना हाल

अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार के दिए निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में जाकर भीमताल में हुए बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात कर हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।

इसके साथ सीएम धामी ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सड़क हादसों को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सड़क हादसों को रोकने के लिए अन्य राज्यों से आ रही गाड़ियों के लाइसेंस की जांच और अन्य दस्तावेज की जांच हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यातायात को नियंत्रण करने के लिए कुमाऊं आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button