निशुल्क समर कैंप में बच्चों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प
बच्चों की ऊर्जा को करें सही दिशा प्रदान : नीलम चमोली
ऋषिकेश। ग्राम सभा भट्टोवाला में नीलम काला चमोली के नेतृत्व में चल रहे समर कैंप में बच्चों द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसके साथ पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया।
बता दें कि ग्राम सभा भट्टोवाला में बीते 01 जून से निशुल्क समर कैंप चलाया जा रहा है, जोकि एक महीने तक चलने वाला है। इस समर कैंप में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे व्यायाम, योग, खेल कूद आदि के साथ-साथ सफाई अभियान चलाया गया है। इसी क्रम मे आज बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर संचालिका नीलम चमोली ने बताया कि बच्चों के अंदर वृक्ष लगाने को लेकर के अत्यधिक उत्साह दिखाई दिया और बच्चों ने अपना अपना एक पौधा निश्चित करके उसको स्वयं लगाया है। साथ ही वृक्षों की देखभाल करने की पूर्ण जिम्मेदारी भी स्वयं ली है। चमोली ने बताया कि प्रत्येक बच्चा खास होता है, उनके अंदर गज़ब की ऊर्जा होती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम उस ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करें एवं बच्चों को हमे इस तरह से वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ़ सुथरा रखने के कार्यों में अवश्य सम्मिलित करना चाहिए। ताकि उनके अंदर अपने पर्यावरण के प्रति प्रेम व जिज्ञासा उत्साह बनी रहे।




