उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

खुर्जा वाली धर्मशाला की भूमि पर फूल विक्रेताओं ने किया अवैध कब्जा, प्रशासन मौन

मुख्य प्रबंधक ने कथित लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट स्थित खुर्जा वाली धर्मशाला के मुख्य प्रबंधक आशीष कुमार पांडे और प्रबंधक निलेश मिश्रा ने धर्मशाला की भूमि पर कथित लोगो के द्वारा अवैध कब्जे के आरोप लगाए।

धर्मशाला प्रबंधन का कहना है कि खुर्जा वाली ट्रस्ट के द्वारा 1917 में त्रिवेणी घाट स्थित 3 बीघा धर्मशाला की रजिस्ट्री करवाई गई थी। ट्रस्ट का संचालन सेठ सूरजमल बाबूलाल धर्मांदा एंड धार्मिक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। दिवंगत ट्रस्टी सूरजमल के पोते शिवकुमार जटिया ने तथाकथित फूल विक्रेताओं के आग्रह पर अस्थाई रूप से फूल बेचने की अनुमति दी थी, जिसके बाद उक्त लोगों के द्वारा धर्मशाला की भूमि पर 2017 में अवैध कब्जा करके स्थाई निर्माण करवा लिया गया। हाल ही में धर्मशाला की भूमि पर एक अन्य निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में  धर्मशाला प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन, उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी और MDDA से शिकायत की। लेकिन संबंधित विभागों के द्वारा अवैध कब्जाधारियों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। उक्त मामले को लेकर धर्मशाला प्रबंधन पर राजनीतिक दलों द्वारा दबाव भी बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button