नपा की बोर्ड बैठक में क्षेत्र के विकास का खाका तैयार
सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को दिए मांग पत्र
ऋषिकेश। नगरपालिका मुनिकीरेती सभागार में पालिकाध्यक्ष नीलम बिजलवाण ने सभासदों के साथ पहली बोर्ड की बैठक की। इसमें 33 करोड़ 41 लाख रुपए से क्षेत्र के विकास का खाका तैयार किया गया।
इस दौरान नगर पालिका की आय के स्रोत बढ़ाने के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण को बेहतर पायदान पर लाने की चर्चा की गई। इसके अलावा क्रेजी फाउंडेशन से मिली लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं सभी वार्डों के सभासदों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पालिकाध्यक्ष को मांग पत्र सौंपे। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने प्राथमिकता के साथ समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। बैठक में अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद मीनू, विनोद खंडूडी, सचिन रस्तोगी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, गजेंद्र सिंह सजवाण, स्वाती पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी, उपखंड अधिकारी मुनिकीरेती एनएस नेगी, जेई देवेश अवस्थी, जल संस्थान जेई प्रमोद हटवाल, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, अवर अभियंता रूपेश भट्ट, सचिन, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, अधिष्ठान लिपिक कल्याण सिंह, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, आकाश, प्रकाश अवस्थी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।




