उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नि मेयर ने महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज से लिया आशीर्वाद

50वें दीक्षा महोत्सव व 71वें जन्मोत्सव की दी बधाई

ऋषिकेश। निवर्तमान महापौर अनिता ममगाई ने प्राचीन धर्म स्थल श्रीराम तपस्थली ब्रह्मपुरी में आश्रम के संचालक और अखिल भारतीय संत समिति विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज के 71वें जन्मोत्सव एवं 50 वर्ष दीक्षा समारोह के पूरे होने पर प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर नि मेयर अनिता मंमगाई ने महंत दया राम दास महाराज को बधाई और शुभकामनायें देकर उनका आशीर्वाद दिया। नि मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि महामंडलेश्वर दयाराम दास महराज जैसे संत होना आज के समय में हमारे लिए सौभाग्य की बात है। वह न एक केवल संत हैं बल्कि प्रेरणा की शख्सियत भी हैं। उनके दीक्षा लिए हुए आज 50 वर्ष हो गए हैं। यह न केवल उनके लिए बल्कि हम सब के लिए भी ख़ुशी की बात है। ऐसे संत हमारे बीच हैं। आज उनका जन्मदिन भी है आज वह दो दो ख़ुशी हमारे बीच रहकर मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मेरे अध्यात्मिक गुरु के साथ मार्गदर्शक भी हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। समाज में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। मैं कामना करती हूं कि वह दीर्घायु और शतायु होकर समाज में लोगों को सन्देश देने के काम करते रहें। मौके पर सैकड़ों देश विदेश से आये हुए संत, भक्त और स्थानीय लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button