उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंस्वास्थ्य
कैबिनेट मंत्री व नि मेयर ने जगतगुरु राजेश्वरानंद के स्वास्थ्य का जाना हाल, बेहतर इलाज के लिए किया निर्देशित
जल्द स्वास्थ्य में लाभ को लेकर की कामना
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व नि मेयर अनीता ममगाई ने जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वरानंद महाराज से मुलाक़त कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तबियत बिगड़ने के चलते जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वरानंद महाराज का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व नि मेयर अनीता ममगाई ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वरानंद महाराज के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वरानंद महाराज के स्वास्थ्य में जल्द सुधार होने की कामना भी की।




